बागपत, मई 27 -- बागपत के कलेक्ट्रेट परिसर में वट सावित्री व्रत के अवसर पर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लिया। विधिवत पूजन कर अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की। व्रत में महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। साथ ही व्रत का महत्व समझा। खेकडा कस्बे में भी सोमवार को वट अमावस्या पर महिलाओ ने मंदिरो के प्रांगण में खडे वट वृक्षो की पूजा अर्चना की। प्रसाद चढाकर परिवार की खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना की। महिलाओं ने परिवार की सुख शांति खुशहाली के लिए व्रत रखा। नए वस्त्र पहन कर वट वृक्ष को कलावा बांधा। दीप जलाकर पूजा अर्चना की। मंदिर परिसरों में खडे वट वृक्षों पर दिन भर श्रद्धालु महिलाओं को तांता लगा रहा।

हिंदी हिन्दु...