मैनपुरी, मई 26 -- कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत रखकर अटल सुहाग रहने का वरदान मांगा। जेष्ठ अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत की कथा सुनी और पूजा अर्चना की। पुरानी मान्यताओं के मुताबिक महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु की कामना करते हुए दाम्पत्य जीवन की खुशहाली की कामना करती हैं। माता सावित्री ने वटवृक्ष के नीचे पूजा कर पति सत्यभान के प्राणों को यमराज से वापस मांगा था। उसी दिन से वटवृक्ष की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। वटवृक्ष को बेहद पूज्यनीय माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस वृक्ष में वृह्मा, विष्णु व महेश का वास होता है। इस व्रत से पति की उम्र लंबी होती है व वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। व्रत करने वाली महिलाओं को यमराज व भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.