रांची, फरवरी 19 -- खूंटी, संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आर. रॉनिटा एवं पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने संयुक्त रूप से कदमा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति भवन में बनाए जा रहे वज्र गृह, रिसीविंग सेंटर एवं प्रस्तावित मतगणना केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मतगणना कक्ष, वज्र गृह, रिसीविंग सेंटर सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, समुचित बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, पार्किंग, मीडिया गैलरी तथा अभ्यर्थियों और मतगणना एजेंटों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वज्र गृह की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर बल दिया गया। विभिन्न कोषांगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.