गढ़वा, जुलाई 15 -- रमना के मंड़वानिया में वज्र्रपात से महिला घायल गढ़वा। रमना थानांतर्गत मड़वानिया गांव निवासी फैसल अहमद की पत्नी रूबीना बीवी मंगलवार को वज्रपात के झटके से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों बताया कि रुबीना अपने घर के आंगन में स्नान करने के लिए गई थी। उसी क्रम में बारिश के दौरान घर के बगल में वज्रपात हो गया। उसके झटके से वह वहीं बेहोश हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद परिजनों ने उसे लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...