चतरा, मई 24 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के ढेबो गांव में शनिवार की देर शाम तेज हवा व पानी के बीच ताड़ के पेड़ पर वज्रपात होने से पेड़ में आग लग गयी। जिसे देख स्थानीय लोगों में थोड़ी देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गयी। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम छ: बजे के बीच हो रही वर्षा के दौरान तेज कड़क के साथ एक ताड़ के पेड़ पर वज्रपात हो गई। जिससे पेड़ में आग लग गयी। आग की लपट तेज था। लेकिन वर्षा के कारण कुछ देर बाद धीरे-धीरे आग बुझ गयी। वज्रपात से पेड़ को काफी नुकसान पहुंचा है। लेकिन इससे किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.