देवघर, अगस्त 19 -- देवघर प्रतिनिधि जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से दो महिला गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में मनीता देवी और आत्मा देवी शामिल हैं। दोनों मोहनपुर थाना क्षेत्र के मेदनीडीह गांव की रहने वाली है। बताया जाता है कि दोनों महिलाएं एक साथ घर के दरवाजे पर खड़ी थी। उसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली जोर से कड़की और दोनों उसके चपेट में आ गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...