गोपालगंज, अप्रैल 12 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि जिले में गुरुवार की दोपहर आयी तेज आंधी-पानी के बीच ठनका गिरने से 15 गांवों के जले बिजली ट्रांसफार्मर को बदल कर करीब 24 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई । 33 व 11 हजार केवीए लाइन पर ठनका गिरने से कुचायकोट ब्लॉक परिसर व जगरनाथ पुर, हथुआ के सोहागपुर दुर्गा मंदिर व छोटी बिगही, बरौली के पेट बिरैचा, मांझागढ़ के कोइनी व सहलादपुर, मीरगंज के नया गांव, कटेया के वार्ड दस भोरे रोड कटेया, थावे के मुकेरी टोला कब्रिस्थान, बैकुंठपुर के पकड़ी मोड़, सिधवलिया के जोगियाड़ व शेर कोयला डीपो व फुलवरिया के मगहां गांव के ट्रांसफार्मर जल गए थे। उक्त सभी ट्रांसफार्मरों से जुड़े तीन हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के घर, दुकान व अन्य प्रतिष्ठानों की बत्ती गुल हो गई थी। कार्यपालक अभियंता आपूर्ति गोपालगंज मो. इकबाल अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.