चतरा, अप्रैल 14 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि । हंटरगंज के कल्याणपुर गांव स्थित प्रतापपुरटांड़ में रविवार की अलसुबह वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक और घायल दोनों आपस में चाचा-भतीजा हैं। दोनों महुआ चुनने गये थे। इसी बीच बारिश होने लगी और बारिश से बचने के लिए महुआ पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी उसी पेड़ पर वज्रपात हो गई। मृतक की पहचान कल्याणपुर गांव निवासी 48 वर्षीय अमरेश सिंह के रूप में हुई है वहीं घायल भतीजा 22 वर्षीय महेश कुमार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों चाचा, भतीजा अपने महुआ की रखवाली और उसे चुनने के लिए घर के बगल गांव प्रतापपुर टांड गए हुए थे। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। दोनों बारिश के बचने के लिए महुआ पेड़ के नीचे ही खड़े हो गए। इसी दौरान पेड़ पर ही वज्रपात हो गई। इसमें अमरेश सिंह की मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.