गढ़वा, जून 16 -- कांडी। प्रखंड में दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से आधा घंटा तक तेज गर्जन व आंधी के साथ बारिश हुई। वज्रपात होने से सेतो गांव के नाजिर अंसारी व रमजान अंसारी का एक-एक गाय की मौत हो गई। साथ ही आंधी तूफान से आम की फसल को नुकसान हुआ है। आंधी में आम के पेड़ का डाली टूट गए। आम का फसल जमीन पर टूटकर बिखर गया। मौसम में बदलाव होने से लोगों ने तेज गर्मी व उमस से राहत की सांस ली है। मौसम में नमी आयी है। बारिस शुरू होते ही प्रखंड क्षेत्र में बिजली गुल हो गयी है। रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोगों को परेशानी हो सकती है। प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्र में कम बारिश हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...