गिरडीह, जुलाई 14 -- गांडेय/राजधनवार/बेंगाबाद। गिरिडीह जिले के अलग अलग प्रखंडों में रविवार को हुए वज्रपात में दो लोगों की मौत हो गई। वज्रपात की घटना में दंपत्ति झुलस गए। वहीं दो पशुओं की भी मौत हो गई। पहली घटना गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के फुलझरिया पंचायत के गोराडीह की है। यहां रविवार दोपहर को व्रजपात की चपेट में आने से 54 वर्षीय किसान झरी यादव की मौत हो गई। वहीं एक बकरी और एक गाय की भी मौत हो गई। झरी अपने घर के सामने पशुओं के लिए बनाए गए झोपड़ी में बैठा था। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आ गया। दूसरी घटना धनवार थाना क्षेत्र के अम्बाटांड़ पंचायत के जेरूवाडीह की है। यहां रविवार शाम को बारिश के दौरान हुए वज्रपात से जेरुवाडीह निवासी 48 वर्षीय सुकर बैठा पिता आसो बैठा की मौके पर ही मौत हो गई। वह मजदूर था और खेत में धनरोपनी का काम कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.