लातेहार, जून 18 -- महुआडांड़, प्रतिनिध। प्रखंड के सोहर गांव के मुंडा टोली निवासी मनकुंवर मुंडा की पत्नी मंजू देवी की मौत वज्रपात में हो गयी। मनकुंवर मुंडा पिता सुकू मुंडा गांव से पलायन कर गढ़वा जिला के विशुनपूरा थाना क्षेत्र के अहमर गांव में ईट भट्टा पर काम करने पत्नी मंजू देवी और पांच वर्षीय बेटी के साथ गया था। बताया गया सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ईट भट्टा में कार्यरत महिला मजदूर मंजू देवी एवं अन्य मजदूर पेड़ के नीचे आम चुन रहे थे। तभी अचानक हुई वज्रपात में मंजू देवी की मौत हो गई। घटना के बाद तुरंत सदर अस्पताल गढ़वा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायलों में पांच वर्षीय पुत्री श्रुति कुमारी और उत्तर प्रदेश के चोपन निवासी 20 वर्षीय युवक अजय कुमार का नाम शामिल है। सोहर में परिजनों का रो...