गिरडीह, मई 31 -- बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती धरगुल्ली गांव में शुक्रवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से पति की मौत हो गई जबकि पत्नी झुलस गई। पति-पत्नी खेत में गोबर फेंकने गए थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। दोनों वज्रपात की चपेट में आ गए। इससे दोनों झुलस गए। पति की स्थिति ज्यादा गंभीर थी। आनन-फानन में उसे नजदीक के अस्पताल हजारीबाग के बरकट्ठा ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर पत्नी का इलाज भी बरकट्ठा में किया गया। इलाज के बाद पत्नी की स्थिति में सुधार है। मृतक का नाम बालगोविंद मंडल है। पूर्व मुखिया हरि प्रकाश नारायण ने बताया कि दंपती खेत में गोबर डालने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान बारिश के बीच वज्रपात होने से दोनों उसकी चपेट में आ गए। इसमें पति की मौत हो गई जबकि पत्नी ललिता देवी झुलस गई है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.