मिर्जापुर, जुलाई 25 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नदिहार गांव में शुक्रवार को लगभग दोपहर दो बजे आकाशी बिजली की चपेट में आने से महिला झुलस गई। परिजन झुलसी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहा इलाज चल रहा है। नदिहार गांव निवासिनी 40 वर्षीय सुनीता खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान बारिस होने लगी। बारिश में भीगने से बचने के लिए महिला भागकर पास में स्थित इमली के पेड के नीचे छुप गई। इसी दौरान तेज गरज चमक के साथ हो रही बारिश के बीच इमली के पेड़ पर वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में आने से महिला झुलस गई और इमली का पेड़ भी जलने लगा। वज्रपात के बाद अपने-अपने खेत पर काम कर रहे किसान भागकर मौके पर पहुंचे और महिला को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। जहा इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.