गोड्डा, अप्रैल 30 -- गोड्डा। गोड्डा जिला में मंगलवार सुबह हुए तेज बारिश से लोगों को उम्मस भरी गर्मी से राहत तो मिली , लेकिन बारिश के साथ हुए वज्रपात से अलग अलग जगहों पर घटनाएं भी घटी । पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही जहां माल पकड़िया गांव में वज्रपात से एक महिला घायल हो गई । घायल महिला का नाम सिया देवी है , जो अपने घर के आंगन में थी और अचानक वज्रपात होने से घायल हो गई । घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया , जहां डॉक्टर ने उनका इलाज किया । वहीं दूसरी घटना पंजवारा के मारा टिककर गांव की है , जहां मंगलवार सुबह महिला अपनी घर में रखी गाय को अंदर कर रही थी , इसी बीच अचानक वज्रपात हुआ और वो गिरकर अचेत पड़ गई । घरवालों के द्वारा आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया , जहां डॉक्टर ने दोनों घायलों का इलाज किया ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.