पलामू, फरवरी 18 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी समीरा एस एवं एसपी रीष्मा रमेशन ने संयुक्त रूप से गणेश अग्रवाल कॉलेज परिसर स्थित वज्रगृह तथा मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इसके पूर्व साइंस ब्लॉक में चल रहे अंतिम पार्टीवार प्रशिक्षण में डीसी ने सभी मतदान कर्मियों को ब्रीफ किया। उन्होंने कहा कि यह फाइनल ट्रेनिंग है, किसी को भी डाउट हो तो तत्काल दूर कर लें ताकि पश्चात दोनों पदाधिकारियों द्वारा स्ट्रांग रूम,मतगणना हॉल, सुरक्षा व्यवस्था,कमरों की स्थिति, पार्किंग तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ...