गया, फरवरी 5 -- थाना क्षेत्र के तरवां से गिरफ्तार शराब तस्कार को गुरुवार को जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि शराब तस्कर बुधवार को तरवां में एक ट्रॉली तथा बैग के साथ गिरफ्तार किया गया है, उसके पास से 28 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिला अंतर्गत् पांडश्वे थाना के हरिपुर निवासी मुकेश कुमार के रूप में की गई है। वह ट्रेन के माध्यम से पहाड़पुर होते हुए वजीरगंज थाना क्षेत्र से गुजर रहा था, जिसे पुलिस ने शक के आधार पर तरवां बाजार में जांच की तो बैगों में शराब रखे पाए गए। मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...