गया, अक्टूबर 4 -- शनिवार को विधायक वीरेन्द्र सिंह ने वजीरगंज क्षेत्र में 11 सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया। इनमें कुर्किहार से अमैठी, नौडिहा खुर्द, भंगोसा पथ, डुमरावां रोड से गरवा, असनौली, अमझर, एरू से कसियाडीह, मंगरावां रोड से बसुआ, शंकर बिगहा पथ, खिरियांवा रोड, वजीरगंज रोड से बोधचक, कनौदी से लोढ़ीया, सुढ़नी से बसुआ, मंगरावां रोड से कधरिया, एनएच से मंगरावां और वजीरगंज स्टेशन से घुरियावां भाया कोल्हना पथ शामिल हैं। विधायक ने बताया कि लगभग 27 करोड़ की लागत से होने वाले इन सड़कों के मरम्मत कार्य जल्द शुरू होंगे। मौके पर अमैठी मुखिया अशोकर पासवान, भाजपा नेता विनय सिंह, जिला पार्षद नागमणी कुमार सहित दर्जनों भाजपा समर्थक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.