गया, दिसम्बर 15 -- वजीरगंज में सोमवार को विधायक वीरेंद्र सिंह ने सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सड़क ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से फतेहपुर-वजीरगंज रोड नियर कारीसोवा से बेला बिगहा महादलित टोला बैजनाथपुर तक 1 किलोमीटर 62 लख रुपए की प्रकलित राशि से बनाई जाएगी। शिलान्यास स्थल पर पहुंचे विभाग के एसडीओ एवं संवेदक से विधायक ने जल्द से जल्द उच्च गुणवत्ता वाली सड़क बनाने का निर्देश दिया। वहीं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आप लोग सड़क की गुणवत्ता पर ध्यान देंगे अगर कुछ कमी दिखे तो मुझे सूचित जरूर करें। मौके पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता सहित क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...