गया, जनवरी 5 -- केनारचट्टी में सोमवार को मूलनिवासी संघ ने भारती की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाईफुले की जयंती मनाई। जयंती मौके पर उपस्थित संघ सदस्यों ने सबसे पहले सावित्रीबाई फुलेअ और महात्मा ज्योतिराव फुले के चित्र पर माल्यार्पण किया और समाज में उनके योगदान के बारे में चर्चा की। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए संगठन सचिव आदित्य प्रधान और समाजसेवी सुनिल कुमार गुरु ने कहा कि माता फुले ने भारत में प्रथम बालिका विद्यालय की स्थापना की थी तथा समाज के विपरीत परिस्थितियों को झेलते हुए उन्होंने शिक्षा का अलख जगाया। समाज में उस समय जाति भेदभाव तो था ही, महिलाओं को शिक्षा ग्रहण करने से भी रोका जाता था, ऐसे में उन्होंने अपने समाजसेवी पति की सहायता से कई अन्य कार्य भी किए। मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष अवरेन्द्र कुमार यादव, चन्द्रभान पासवान, सुरेश प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.