बदायूं, जनवरी 10 -- बदायूं। बीमारी से जूझ रहे 92 साल के बुजुर्ग ने शनिवार सुबह खुद को तमंचे से गोली मारकर खुदकशी कर दी। बुजुर्ग का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। सुबह जब वे घर से बाहर नहीं आये तो पड़ोस के लोगों ने जानकारी ली। तब पता चला बुजुर्ग ने खुद को गोली मार ली। शव के पास ही तमंचा भी पड़ा मिला। बुजुर्ग घर पर अकेले रहते थे। उनके दो बेटे बाहर रहकर व्यापार करते हैं, जबकि दो बेटों की मौत हो चुकी है। घटना सैदपुर कस्बे के मोहल्ला महेश चौक में शनिवार सुबह हुई। यहां रहने वाले विद्यासागर रस्तोगी (92) ने तमंचे से सीने में गोली मारकर खुदकशी कर ली। वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक बीमारी के कारण वह अत्यधिक तनाव और शारीरिक कष्ट में थे। विद्यासागर रस्तोगी के चार पुत्र थे, जिनमें से दो का पूर्व में ही निधन ...