बदायूं, मई 23 -- आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में मां भारती की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय जवानों को नमन कर नगर में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने यात्रा शुरू करायी। सदर विधायक के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा श्री देवकी नंदन सेनानी स्मारक इंटर कॉलेज से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैंड से नगर में भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों के साथ निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नगर में जगह-जगह लोगों ने षुष्प वर्षा कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हुये। मंडल अध्यक्ष भाजपा राघव सिंह चौहान, जयपाल सिंह दिवाकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना, रिधि प्रताप, महेंद्र, सूरज पाल, राहुल वाष्णेय, सोनू मौर्य, राजू, रामेंद्र सिंह, लाखन सिंह, निक्की, विपिन पाल ...