गया, अक्टूबर 4 -- प्रखंड के कई गावों में शनिवार को जिला पार्षद क्षेत्र संख्या 16 में पुस्तालय भवन नाली, गली एवं पेवर ब्लॉक का उद्घाटन जिप सदस्या डॉ. पिंकी कुमारी एवं विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता डॉ. शशिशेखर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जिप सदस्या ने बताया कि केनारपहाड़पुर के बरबिगहा गांव में नाला एवं पेवर ब्लॉक, तरवां के मलकपुर गांव में पुस्तकालय भवन तथा महुगाईन के बजौल गांव में नाली का निर्माण का उद्घाटन किया गया है। मौके पर कांग्रेस नेता रामाश्रय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सतिश सिंह, रंजीत सिंह, तपेश्वर पुरी, मिथलेश शर्मा, सुजीत सिंह, धनंजय कुमार, रवि कुमार सहीत स्थानीय ग्रामीण व अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.