गया, जून 25 -- गायत्री माता जन्म शताब्दी वर्ष पर निकले ज्योति रथ का आगमन 29 जून को वजीरगंज में होगा। इसके स्वागत की तैयारी को लेकर बुधवार को गायत्री परिवार की बैठक हुई। सदस्य मनोज सेठ ने बताया कि रथ दो दिन क्षेत्र में भ्रमण करेगा। रविवार को सिन्हा कॉलोनी, मीरगंज, बभंडीह, कोल्हना, कढ़ौना, सिंघौरा, सेलवे और सोमवार को पुनावां, एरू, सहिया, मलठिया, भोजपुर, चुल्हाई बिगहा जायेगा। देवी स्थान में दीप यज्ञ और रात्रि विश्राम होगा। मंगलवार को मोहड़ा प्रखंड के लिए रथ विदा किया जाएगा। रथ हरिद्वार से चलकर देश भ्रमण कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.