गया, फरवरी 16 -- थाना क्षेत्र अंतर्गत् उखड़ा से पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि शनिवार शाम सूचना मिली की उखड़ा में कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। इस मामले में जब पुलिस ने पकड़े गये युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवक बड़ही बिगहा निवासी 25 वर्षीय पवन कुमार है। उसी दरम्यान शराब के एक पुराने मामले में उखड़ा निवासी धर्मेन्द्र कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। हथियार के साथ गिरफ्तार युवक पर आर्म्स एक्ट एवं अन्य सुसंगत धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.