बदायूं, फरवरी 11 -- वजीरगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र में खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने अवैध रूप से चल रहे मिट्टी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लीं। दोनों वाहनों को थाना वजीरगंज पुलिस के सुपुर्द कर सीज कर दिया गया। विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए प्रत्येक ट्रैक्टर पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। खनन अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के गांव वीरम्मुर, लखनपुरा, नौली हरनाथपुर और वेहटरा समेत आसपास के इलाकों में लंबे समय से बड़े पैमाने पर दिन-रात मिट्टी खनन किया जा रहा था। खनन की गई मिट्टी कस्बा सैदपुर, वजीरगंज और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.