बदायूं, फरवरी 21 -- वजीरगंज/सैदपुर, संवाददाता। ब्लाक वजीरगंज का सीडीओ केशव कुमार ने वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लॉक परिसर में रखरखाव व्यवस्था, अलमारियों में सुरक्षित अभिलेख एवं दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के मॉडल आवास का अवलोकन किया और निर्माण गुणवत्ता व लाभार्थियों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही एनआरएलएम कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष तथा वाटर फ्रीजर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश की समस्या पर सीडीओ ने कहा कि जल्द ही विशेष बधियाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिससे लोगों को सड़कों पर घूम रहे गोवंश से राहत मिल सके। पकड़े गए गोवंश को कान्हा गोशाला में भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान बीडीओ शैली गोविल मौजूद रहीं और विभिन्न योजनाओं की प्...