बदायूं, जनवरी 9 -- वजीरगंज। आंवला-वजीरगंज सड़क मार्ग पर स्थित राजेश्वरी मंगला माता देवी खेड़े वाली मैया के समीप नगर पंचायत वजीरगंज द्वारा सड़क किनारे कचरा डाले जाने से श्रद्धालुओं एवं राहगीरों में रोष व्याप्त है। यहां कचरा डालने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बिखरे कचरे के कारण क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और दुर्गंध से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरे को आग के हवाले कर दिया जाता है, जिससे उठने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। धुआं के कारण राहगीरों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, वहीं सड़क किनारे लगे पेड़ भी जलकर नष्ट हो रहे हैं, जिससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। श्रद्धालु दिनेश गुप्ता,सोमवीर ,रामवीर,सूरज पाल का कहना है कि मंदिर के पास कचरा डाला जाना आस्था...