गया, फरवरी 13 -- वजीरगंज में ब्रह्मस्थान सर्वदेव मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वदेव स्थापना के लिए पूजा-अर्चना व हवन से हुई, इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। विवाह समिति सह विकास समिति के मुख्य दाता दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ लल्लु सेठ व उनकी पत्नी रिंकी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को शिव चर्चा और रविवार को शिव विवाह व शिव जागरण होगा। आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर अब धाम का रूप ले चुका है, जहां विवाह और वर-वधु दर्शन की रस्म भी होती है। रविवार को करीब दस हजार लोगों के आने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...