गया, दिसम्बर 14 -- तरवां बाजार में शनिवार की देर रात चोरों ने दो ज्वेलर्स दुकानों में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया। पुलिस को सूचना मिलने पर पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन, चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पीड़ित दुकानदार मदन साव और लाल बाबू ने बताया कि रात को मदन वस्त्रालय और ज्वेलर्स व लाल बाबू क्लौथ स्टोर एंड ज्वेलर्स में चोरी करने के लिए दुकान के पीछे से कई चोर बांस की सीढ़ी से छत पर चढ़ गये। चोरों ने दो सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। किराये के कमरे में रहने वाले शिक्षक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को देखते ही चोर पीछे से पइन के रास्ते भाग गए। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि चोरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...