गया, दिसम्बर 14 -- वजीरगंज प्रखंड के कढ़ौना गांव में रविवार को सर्वोदय युवा क्लब के तत्वावधान में गया जिला वॉलीबॉल सीनियर टीम का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इस ट्रायल में जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण इलाकों से पहुंचे लगभग एक सौ युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। गया जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ सही मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सरकारी स्तर पर भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनका लाभ खिलाड़ियों को उठाना चाहिए। ट्रायल के दौरान निर्णायक मंडल द्वारा पांच-पांच सेट के मुकाबले कराए गए, जिसके आधार पर सर्वश...