गया, फरवरी 13 -- वजीरगंज के कुझी गांव में नव निर्मित मंदिर में शिव परिवार प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा से की गई। यात्रा में सैंकड़ो श्रद्धालु महिला - पुरूषों व बच्चों ने भाग लिया। ग्रामीण रामविलास चौधरी, भुनेश्वर चौधरी, अनिल यादव, मंजू देवी एवं अन्य ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से यज्ञ का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को कलश यात्रा, शनिवार को पूजन एवं जलाधिवास तथा रविवार को प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रसाद वितरण एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर लक्ष्मी मोड़ होते हुए ढ़ाढ़र नदी तक गई, जहां से जलभरी के बाद संकल्प करते हुए वापस यज्ञ स्थल पर कलश की स्थापना की गई। पूरे यात्रा के दरम्यान ढोल - नगाड़े एवं भक्ति धुनों पर श्रद्धालु झूमते रहे और जयकारा ल...