गया, जनवरी 1 -- वजीरगंज थाना क्षेत्र के करजरा महादलित टोला के समीप गुरुवार की दोपहर सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब नए वर्ष का उल्लास मनाने के लिए बाजा लाने जा रहे युवकों की टोली का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। राहुल कुमार (13) करजरा महादलित टोला के जितेंद्र चौधरी का पुत्र था। सन्नी कुमार, ब्रिजेश कुमार, अनुज कुमार, भरत कुमार, लालू मांझी और पवन कुमार घायल हैं। सभी घायल उसी गांव के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोड़ के पास ट्रैक्टर पलट गया। इस दौरान ट्रैक्टर के डल्ले के चक्के के नीचे दब जाने से राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायलों को स्थानीय लोगों व डायल 112 की मदद से नजदीकी अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.