गया, नवम्बर 22 -- वजीरगंज के एरू में शनिवार शाम एक अनियंत्रित बाइक की टक्कर से तीन ग्रामीण महिला-पुरुष घायल हो गये। वहीं बाइक पर सवार तीन युवकों को भी चोटें आई हैं। सभी को पुलिस हेल्पलाईन 112 की टीम इलाज के लिये अस्पताल लायी। जहां चिकित्सक ने एरू निवासी घायल वर्षा देवी, सरजुन पंडित एवं पुनी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद एएनएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं टक्कर में घायल बाइक सवार वजीरगंज के शिक्षक कॉलोनी के रहने वाले बताये जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। एरू घायल के परिजन मनीष कुमार ने बताया कि मेरे चाचा एवं अन्य खेत से लौट रहे थे, तभी गया की ओर से आ रहे अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीनों घायल हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.