गया, अगस्त 1 -- श्री रामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल के गया क्षेत्रक मुख्यालय के जवानों ने पौधरोपण अभियान चलाया। इस अभियान में छात्र-छात्राओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने भी सहयोग दिया। कुल 200 फलदार और इमारती पौधे लगाए गए। जवानों ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि तेजी से बढ़ रहे पेड़-पौधों और जंगलों की कटाई के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। इसका असर जलवायु परिवर्तन और मौसम के असंतुलन के रूप में सामने आ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान अधिक से अधिक पौधे लगाने में है। यह अभियान क्षेत्रक मुख्यालय उप महानिरीक्षक मनवेन्द्र के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है। बच्चों को अपने नाम से पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया गया ताकि अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.