गया, जनवरी 29 -- वजीरगंज प्रखंड के पिपरा गांव निवासी अरुण पंडित एवं रेखा देवी की 11वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी का चयन राष्ट्रीय स्तर पर खो - खो प्रतियोगिता में खेलने के लिये किया गया है। मध्य विद्यालय पिपरा के प्रधानाध्यापक सुभाष दास ने बताया कि जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में कक्षा 6 की छात्रा को प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर चयन के बाद राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये गुरुवार को एक सम्मान समारोह आयोजन कर हरियाणा के लिये रवाना किया गया। नेहा ने प्रखंड एवं जिला ही नहीं बल्कि बिहार का नाम भी रौशन किया है और आगे आशा करता हूँ कि हरियाणा में होने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जीतकर पूरे बिहार का नाम रोशन करेगी। मौके पर शारीरिक शिक्षक सह अनुदेशक मनीष कुमार, राकेश कुमार, अनिल कुमार, सोनू कुमार, अंजलि मिश्रा सहित अन्य शिक्षक, अ...