बागपत, मई 6 -- वक्फ सुधार को लेकर अल्पसंख्यकों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से सोमवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने गायत्रीपुरम में प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला संयोजक डॉ शरफत अली के आवास पर किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वक्फ संसोधन बिल लाकर गरीब मुसलमानों को उनका अधिकार दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस ने वर्षों मुसलमानों से वोट लिए, लेकिन कभी तरक्की की राह नहीं खोली। डॉ शरफत अली ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि संचालन एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर आत्माराम मौर्य, रविन्द्र आर्य, डॉ आसिफ कुरैशी, जाहिद फौजी, हाजी जेनूद्दिन, फिरोज अल्वी, जमील पहलवान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.