आगरा, अप्रैल 29 -- केंद्र सरकार द्वारा वक्फ के कानून में किए गए संशोधन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। इसी के तहत भाजपा प्रदेश ने प्रत्येक जिले में विधान स्तर पर पत्रकारों से बातचीत कर कानून की जानकारी देने को कहा है। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर कासगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों को वक्फ संशोधन कानून की जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना भी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने कहा कि वक्फ सुधार विधेयक मुसलमानों के लिए लाभकारी है। खासकर गरीबों, पसमांदा, महिलाओं, विधवाओं और बच्चों के हित में है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। विपक्...