नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- या, वक्फ विधेयक में संशोधन से मुस्लिम महिलाओं के जीवन में बदलाव आएगा -- - सरकार ने कहा, महिलाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे - मुस्लिम लड़कियों को छात्रवृत्ति व कौशल विकास में मिलेगी मदद नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संसद की मुहर लग चुकी है। संसद में विधेयक पर हुई बहस के दौरान विपक्ष ने जहां इस विधेयक का विरोध किया, वहीं सरकार ने यह कहते हुए विधेयक को सही ठहराया कि इससे महिलाओं का कल्याण होगा। केंद्र सरकार की दलील है कि यह विधेयक निष्पक्षता, समावेशन पर ध्यान केंद्रित करते हुए मुस्लिम महिलाओं को विरासत में उनके हिस्से को सुरक्षित करने, वित्तीय सहायता प्रदान करने और प्रशासन में उनकी भूमिका बढ़ाने के लिए सुधार करेगा। सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि वक्फ विधेयक में सबसे अहम बदलाव पारिवारिक वक्फ (वक्फ-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.