रामपुर, मार्च 18 -- वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर वक्फ संपत्ति की रक्षा के लिए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वाहन पर आयोजित धरना प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन समर्थकों संग शामिल हुए। जंतर मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने कहा कि हम सरकार या किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करने के लिए नहीं आएं हैं बल्कि संवैधानिक रूप से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए वक्फ बिल को रदद कराने के लिए सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने आए हैं। कहा कि वक्फ संशोधन बिल अवकाफ को हड़पने की एक सोची समझी साजिश है, जिसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया। सरकार को इस बिल को खारिज करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.