किशनगंज, अप्रैल 1 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूबे में राजनीतिक जमीन की तलाश में लगे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) ईद के अवसर पर मुस्लिम बहुल किशनगंज शहर पहुंचे थे। यहां जनसुराज सुप्रीमो मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी, गले मिले, सेवई का स्वाद लेकर अल्पसंख्यकों को रिझाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान अंजुमन इस्लामिया मस्जिद पहुंचे, नमाज अदा करने आये मुस्लिम भाईयों को मुबारकबाद दिया। साथ ही चूड़ीपट्टी स्थित युवा उद्योगपति कासिफ राजा के आवास पर पहुंच कर पीके ने मुस्लिम भाइयों के साथ ईद की खुशियों में शरीक हुए। प्रशांत किशोर ने दलीय सीमा को तोड़ते हुए जदयू जिलाध्यक्ष मास्टर मुजाहिद के पैतृक आवास पर पहुंच कर ईद की मुबारकबाद दी। इसके अलावा जिले के विभिन्न भागों में भी प्रशांत किशोर ने पहुंच कर महागठबंधन व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.