पूर्णिया, अप्रैल 8 -- बायसी, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय के बायसी थाना क्षेत्र के हरेरामपुर चौक से बायसी विधायक सैयद रुकनुद्दीन अहमद के नेतृत्व में वक्फ बिल के विरोध में जुलूस निकाला गया। अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल राजिक ने की। जुलूस में शामिल जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह जुलूस एनएच 31 हरेरामपुर चौक से बायसी पश्चिम चौक, हिजला चौक से वापस बायसी चौक होते विधायक कार्यालय तक पहुंचा। जुलूस में अली अकबर, मुखिया प्रतिनिधि राशिद रजा, जिला परिषद प्रतिनिधि प्रवेज नाज, हसनैन रजा, मो. अजहर, मो. अनीश, शाहबाज आलम, मुकर्रम अरशद, मो. रौनक आदि शामिल थे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण ने एसडीएम को राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा। विधायक ने कहा कि मांग पत्र में वक्फ अधिनियम की धार तीन (आर)(1) से सामाजिक सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.