रामपुर, मई 1 -- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि नए वक्फ संशोधन बिल के लागू होने पर अब संपत्ति की लूट नहीं होगी। गरीबों को उनका हक मिलेगा। पहले कानून की लचरता का लाभ उठाते हुए काफी लोगों ने संपत्ति की लूटपाट की थी। भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर वासित अली ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून से कांग्रेस और सपा में बेचैनी का माहौल है। भाजपा मुस्लिम समाज में जानजागरण अभियान चलाएगी। गरीबों के हक को भाजपा उन गरीबों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार 2006 में 4 लाख 50 हजार संपत्ति थी जिनकी आय 163 करोड़ थी 2013 में 8 लाख 72 हजार संपति से 166 करोड़ कमाई हुई। जबकि कमाई 100 अरब से ऊपर हो सकती थी। इस संपत्ति से गरीबों की सुविधा के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.