पूर्णिया, अप्रैल 27 -- पूर्णिया-डगरूआ, हिन्दुस्तान टीम। पूर्णिया जिला के डगरुआ थाना अंतर्गत मवेशी हाट प्रांगण में आयोजित वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ विशाल जनसभा की गयी। सभा की अध्यक्षता मो इस्राइल आजाद ने की। सभा में केंद्र सरकार पर सीमांचल के नेता जमकर बरसे। सभा को संबोधित करते हुए सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के लिए मुसलमान और वक्फ केवल बहाना है, असली निशाना हमारे संविधान और जनता के अधिकार हैं। वक्फ कानून में संशोधन कर सरकार देश के अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों पर चोट कर रही है। पप्पू यादव ने कहा कि सरकार देश में नफरत फैलाकर असली मुद्दों बेरोजगारी, महंगाई, क्वालिटी एजुकेशन, सीमा की सुरक्षा और बाजार में आई गिरावट से लोगों का ध्यान भटका रही है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.