गाजीपुर, अप्रैल 10 -- गाजीपुर। भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा और बहुजन क्रांति मोर्चा ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क पर प्रदर्शन किया। इससे पहले संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुलूस निकालते हुए सरजू पांडेय पार्क पहुंचे। यहां पर उन्होंने केंद्र सरकार से वक्फ संशोधन बिल वापस लेन की मांग की। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के छांगुर प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह आंदोलन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और निजीकरण के विरोध में किया गया है। वक्फ संशोधन बिल लाकर केंद्र सरकार ने गलत किया है। संगठन के नेता विक्रमाराम ने बताया कि भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ भी मांगें रखी गई हैं। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों का पत्र सौंपा। इस दौरान सीओ सिटी शेखर सेंगर को ज्ञापन सौंपा।

ह...