प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 27 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक-2025 कमजोर वर्ग और महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करने में सहायक साबित होगा। यह विधेयक विरासत एवं व्यक्तिगत संपत्तियों के अधिकारों की सुरक्षा करेगा। मुस्लिम महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। विपक्ष का एजेंडा नकारात्मक प्रचार से लोगों को भ्रमित करने का है। वह रविवार को नगर पालिका सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वक्फ कानून की आड़ में भ्रष्ट लोगों की ओर से संपत्तियों को अवैध तरीके से कब्जा किया जाता था। इस प्रकार के प्रकरण की संख्या अदालतों में भी बढ़ती रही है। यह हम सभी के साथ देश के लिए चिंता का बड़ा विषय था। वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में नीतिगत अभाव रहा है। म...