मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- साहेबगंज। बाजार में शुक्रवार को वक्फ संशोधन अधिनियम रद्द करने की मांग को लेकर वक्फ संरक्षण आंदोलन मोर्चा ने जुलूस निकाला। इंद्रदेव चौक स्थित ईदगाह से निकला जुलूस प्रखंड कार्यालय पहुंचा। मो. मोकीम ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय में अधिकारों के प्रति असुरक्षा की भावना है। जान-बूझकर विशेष समुदाय को प्रताड़ित करने के लिए यह अधिनियम लाया गया है। इस दौरान मो. खलील, नेक मोहम्मद, ज्ञासुद्दीन अंसारी, मो. आसिफ रजा, मौलाना जहरुद्दीन, फतेह आलम वक्फ संशोधन अधिनियम को रद्द करने संबंधी राष्ट्रपति के नाम राजस्व पदाधिकारी अनंत कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.