रुडकी, दिसम्बर 6 -- लंढौरा, संवाददाता। जैनपुर झंझेड़ी के लोगों का आरोप है कि कमेटी के लोग वक्फ बोर्ड की संपत्ति को लेकर धांधली कर रहे हैं। मामले की शिकायत मिलने पर शनिवार को हल्का लेखपाल ने गांव में पहुंच कर मामले की जांच की। जैनपुर झंझेड़ी के लोगों का कहना है कि गांव में एक कमेटी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कमेटी को 35 बीघा भूमि और एक दुकान की देखरेख के लिए बनाया गया था। इंतजार, हसन रजा, नसीम, अली अब्बास समेत 50 से अधिक लोगों का आरोप है कि बीस साल अधिक समय बीत गया है कि अभी संपत्ति की कोई नीलामी नहीं की गई। कमेटी सदस्य आपस में बातचीत कर संपत्ति आपस मे इस्तेमाल करते रहते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...