लखनऊ, दिसम्बर 10 -- उत्तर प्रदेश में वक्फ संपत्तियों के डिजिटल पंजीकरण को लेकर बड़ी राहत भरी खबर आई है। उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्ति पंजीकरण की तय समय-सीमा 6 दिसंबर को समाप्त हो गई थी, लेकिन उस समय तक राज्य की लगभग 40 प्रतिशत वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण बाकी था। इस स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वक्फ ट्रिब्यूनल में अपील दाखिल की थी। ट्रिब्यूनल ने मामले की गंभीरता को समझते हुए मंगलवार को अहम फैसला सुनाया। आदेश में उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के लिए छह माह का अतिरिक्त समय प्रदान कर दिया गया है। अब सभी मुतवल्ली, वक्फ संस्थाएं पांच जून 2026 तक अपनी-अपनी वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण पूरा कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुफर अहमद फारुकी ने कहा कि हम वक्फ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.