रांची, दिसम्बर 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। एदारा ए शरिया की ओर से वक्फ संपत्तियों को 'उम्मीद पोर्टल' में अपलोड कराने की निर्धारित समय-सीमा को 12 महीने बढ़ाने की मांग की गई है। इस संबंध में, एदारा ए शरिया के महासचिव मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजा है। भेजे गए पत्र में कहा गया है कि न्यायालय ने वक्फ संपत्तियों को पोर्टल में दर्ज करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर निर्धारित की है। हालांकि, संपत्तियों को अपलोड करने की प्रक्रिया के दौरान सर्वर डाउन होने और अन्य तकनीकी समस्याओं के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मौलाना रिजवी ने मुख्य न्यायाधीश से आग्रह किया है कि 'उम्मीद पोर्टल' में वक्फ संपत्तियों को अपलोड करने की निर्धारित तिथि को बढ़ाकर दिसंबर 2026 किया जाए, ताकि सभी संपत्तियों को सफलतापूर्वक अपलोड किया जा स...