सिद्धार्थ, अप्रैल 7 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। वक्फ विधेयक को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दल गलत सूचना फैला रहे हैं कि सरकार मुस्लिम समाज से वक्फ संपत्तियां छीन रही है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि वक्फ विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन, पारदर्शी प्रशासन और वास्तविक लाभार्थियों तक संसाधनों की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर भय और भ्रम फैलाकर राजनीति कर रहा है जबकि सरकार का स्पष्ट उद्देश्य मुस्लिम समाज के कमजोर वर्गों को न्याय देना और उनका उत्थान करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.